Everything about interesting Movie and their Story

Thursday 26 July 2018

Central Intelligence - 2016


फिल्म प्रस्ताविक- Central Intelligence - 2016
      ड्वेन जॉनसन की एक्शन और कॉमेडी से भरपूर हिट फिल्म जरूर पसंद आएगी उस फिल्म का नाम Central Intelligence है। ये फिल्म 17 जून 2016 में रिलीज हुई थी। फिल्म के मुख्य किरदार में ड्वेन जॉनसन, केविन हार्ट, एमी रैन, डेनियल निकोलेट, मेगन पार्क है। फिल्म के डायरेक्टर रॉसन मार्शल तुर्बर है। फिल्म पहले अमेरिका में रिलीज हुई थी। फिल्म ने अमेरिका में $127000000 से ज्यादा की कमाई की है। फिल्म की रेटिंग 6.3 है। फिल्म का थीम एक्शन, कॉमेडी और क्राइम है।

Third party image reference
स्कूल का रीयूनियन भी इतना खतरनाक हो सकता है?
      फिल्म की कहानी में कैल्विन नामका लड़का स्कूल में बड़ा मशहूर था। उसे सबने वोट कर के ये फैसला किया था कि वह अपनी लाइफ में बड़ी तरक्की करेगा। वह लड़का 20 साल बाद एक अकाउंटेंट बन जाता है। सब लोग स्कूल का रीयूनियन रखते है। वह सबको कांटेक्ट करता है। और उनसे मेल जोल बढ़ाता है। बॉब नामका एक लड़का कैल्विन को कांटेक्ट करता है। वह कहता है कि स्कूल में उसे रोबी कहते थे। कैल्विन को स्कूल का एक प्रैंक याद आ जाता है। वह मिलने के लिए एग्री हो जाता है। उसे हैरत होतु है उसे देखकर की वह एकदम बदल गया है। बॉब कैल्विन को मदद के लिए कहता है। फिर उसके साथ जो होता है वह है सीआईए उनके घर में हमला करता है। एजेंट कहती है कि वह एक गद्दार एजेंट है। बॉब ना मिलने से सब चले जाते है। बाद में कैल्विन से बॉब मिलता है और उसे कहता है कि वो सही है। वह ब्लैक बेजर नामके आदमी को खोज रहा है जो कुछ जानकारी है वह अगर गलत आदमी के हाथों में चली जाए तो वह खतरनाक बन सकती है। इसलिए उसे कैल्विन की मदद चाहिए। कैल्विन को समझ नही आ रहा है कि किसकी सहायता करें।

Third party image reference
         अब आगे की कहानी फिल्म देखकर समज में आएंगी। कैल्विन और बॉब का रिश्ता कैसा था? बॉब एजेंट कैसे बना? उसके साथ क्या घटना बनी? ब्लैक बेजर कौन है और क्या जानकारी है? कैल्विन बॉब को कैसे मदद कर पाएगा? और कैल्विन ने किस पर भरोसा किया? इन सारे सवालों के जवाब के लिए एक्शन से भरपूर सुपर हिट फिल्म एक बार जरूर देखनी चाहिए।

Third party image reference
         अगर आपको ये पोस्ट अच्छी लगी तो लाइक, कॉमेंट और शेयर कीजिए। ऐसी मजेदार और मनोरंजक न्यूज़ के लिए फॉलो कीजिए।

1 comment: