Everything about interesting Movie and their Story

Saturday 21 July 2018

The Island - 2005

फिल्म प्रास्ताविक - The Island - 2005

Third party image reference
       स्कारलेट जॉनसन की एक्शन , एडवेंचर और रोमांस से भरपूर हिट फिल्म जरूर देखनी चाहिए उस फिल्म का नाम The Island है। ये फिल्म 22 जुलाई 2005 को रिलीज हुई थी। फिल्म के मुख्य किरदार में इवान मैकग्रेगर, स्कारलेट जॉनसन, दजीमों होउंसौ, सीन बीन, स्टीव बुसीमि, माइकल क्लार्क डंकन, नोआ तिशबी, सियोभं फ़ीन्न है। फिल्म के डायरेक्टर माइकल बे है। माइकल बे की फिल्मे धांसू होती है। फिल्म का थीम एक्शन, एडवेंचर, साइंस फिक्शन और रोमांस है। फिल्म की ओरिजिनल भाषा इंग्लिश थी। फिल्म का बजट $126000000 था। और फिल्म ने सिर्फ अमेरिका में ही $35000000 की कमाई की थी। फिल्म का प्लाट एकदम अलग और सस्पेंस से भरपूर है। फिल्म की रेटिंग 6.9 है। डायरेक्टर माइकल बे ऐसी सस्पेंस थ्रिलर और एक्शन मूवी बनाने के लिए मशहूर है। फिल्म के लेखक कास्पियन ट्रेडवेल ओवेन, अलेक्स कुर्ट्ज़मान और रोबेर्टो ऑर्कि है।

Third party image reference
लाइफ इतनी आसान होती तो सब आइलैंड पर रहने जाते
      फिल्म की मुख्य कहानी में डायरेक्टर माइकल बे ने 21 वि सेंचुरी में एक एलग तरह की दुनिया की बात इस साइंस फिक्शन फिल्म के की है। लिंकन नामका आदमी पृथ्वी रहने के लिए अयोग्य होने के बाद वह एक बंद जगह पर रह रहा है। बाहरी दुनिया में जहाँ सुख चैन से जी सके ऐसी जगह एक आइलैंड है। और वहां लोगो को लॉटरी के जरिए सिलेक्ट किया जाता है। सबको यही लगता है पर हकीकत में वो सब लोग क्लोन है। और आइलैंड पर उन्ही लोगों को भेजा जाता है जिनके मूल बॉडी को कोई ऑर्गन ट्रांसप्लांट करवाना हो। लिंकन को लगता है कि उसका अस्तित्व कुछ और है तो वह स्कारलेट के साथ भाग जाता है। पर आइलैंड से किसी को भी जिंदा भागने नही दिया जाता। अब आगे की कहानी फिल्म देखकर समझ में आएगी। फिल्म साइंस फिक्शन पर आधारित एक्शन थ्रिलर है। फिल्म में स्कारलेट जॉनसन की एक्शन देखकर दिल खुश हो जाता है।

Third party image reference
        फिल्म में स्कारलेट और लिंकन को कैसे पता चलता है? क्लोनिंग का स्कैंडल कौन चलता है? लोगों के साथ क्या किया जाता है? और वह लोग कैसे आइलैंड से भागते है? और अंत में क्या हुआ? इन सारे रोमांचक सवालों के जवाब के लिए फिल्म जरूर देखनी चाहिए। पूरी फिल्म मनोरंजन से भरपूर और थ्रिलर है। फिल्म में स्टोरी बेहद ही सुंदर और गजब है।
      अगर आपको ये पोस्ट अच्छी लगी है तो लाइक, कमेंट और शेयर कीजिए। ऐसे मनोरंजक न्यूज़ पाने के लिए फॉलो जरूर कीजिए।

3 comments: