Everything about interesting Movie and their Story

Wednesday 18 July 2018

Snow White and the HuntsMan - 2012


फिल्म प्रास्ताविक - Snow White and the Huntsman - 2012
       थोर फेम क्रिस हेम्सवर्थ की ब्लैक मैजिक वाली एक्शन फिल्म जिसे खूब पसंद किया गया था उस फिल्म का नाम Snow White and the Huntsman है। ये फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई थी। फिल्म के मुख्य किरदार में क्रिस्टीन स्टीवर्ट, चार्लीज़ थेरोन और क्रिस हेम्सवर्थ है। फिल्म की रेटिंग 6.1 है। फिल्म का थीम एक्शन थ्रिलर, एडवेंचर और ड्रामा है।
http://www.2501.eu/wp-content/uploads/2012/06/Snow-White-and-The-Huntsman.jpg

रानी इतनी खतरनाक है कि सुंदरता देखकर भी डर लगता है
       फिल्म की कहानी में राज्य में राजा अपनी बेटी के साथ ख़ुशी से रह रहा था। रानी के डेथ के बाद राजा दुखी हो जाता है। और दुश्मन सैनिक से एक खूबसूरत लड़की को छुड़ाके लाता है। राजा उससे शादी कर लेता है। पहली ही रात को नई रानी राजा का कत्ल कर देती है। और राजकुमारी को जेल भेज देती है। रानी जवान दिखने के लिए जवान लड़कियों का खून पीती है। आइना बताता है को उसको हमेशा के लिए जवाँ दिखने के लिए राजकुमारी का खून पीना होगा। पर उसी दौरान राजकुमारी भागने में सफल हो जाती है और डार्क फारेस्ट में चली जाती है। वहाँ रानी नही जा सकती। वह एक हंटसमैन को भेजती है। अब आगे की कहानी फिल्म देखकर मजा आएगा। 

1 comment: